अधूरी तैयारी के बीच अंततः महाकाल थाना नए भवन में शिफ्ट

सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे, लोकार्पण भी नहीं हुआ
थाने के सामने पड़ा कबाड़ हटे तो महाराजवाड़ा होटल में आए निखार
भारत माता मंदिर के सामने बना है नया थाना

उज्जैन: महाकाल मंदिर के बाहर वर्षों से जिस भवन में थाना संचालित होता था, उसे अब स्थांतरित कर दिया गया है. भारत माता मंदिर के सामने सरकारी स्कूल के स्थान पर महाकाल थाना अधूरी तैयारी के बीच शिफ्ट हो गया.नवभारत से चर्चा में महाकाल थाना टीआई एनबीएस परिहार ने बताया कि लंबे समय से थाने को नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी, बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है. ऐसे में धीरे-धीरे सामान शिफ्ट कर दिया गया है जल्द ही इसका लोकार्पण भी किया जाएगा.

नवभारत ने उठाया था मुद्दा
पुलिस विभाग से लेकर थाने के जिम्मेदारों द्वारा नए भवन में थाने को शिफ्ट करने में रुचि नहीं ली जा रही थी जिसको लेकर नवभारत द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें भारत माता मंदिर के सामने बने नए भवन में थाने को शिफ्ट करने से लेकर पुराने थाने के बाहर पड़े गाड़ियों के कबाड़ को लेकर मुद्दा उठाया गया था.

नए थाने में 14 कमरा एक मीटिंग हॉल
भारत माता मंदिर के सामने स्मार्ट पार्किंग के पीछे नई बिल्डिंग जो बनाई गई है, उसमें महाकाल थाना स्थानांतरित हो चुका है. सारे दस्तावेज और पुराने बंडल भी अलग-अलग कक्ष में रखे जा रहे हैं. टीआई एनबीएस परिहार ने बताया कि पूरे भवन में 14 कमरे बने हैं वही एक मीटिंग हॉल भी बनाया गया है.

मीटिंग हाल का उपयोग
श्रद्धालुओं का आगमन तेजी से उज्जैन में हो रहा है. साथ ही पर्वों पर भीड़ नियंत्रण के लिए मीटिंग ली जाती है. ऐसे में मीटिंग हॉल की बड़ी आवश्यकता महसूस की जा रही थी. इस थाने में एक बड़ा हाल है जो मीटिंग के लिए उपयोग में लाया जाएगा. अभी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना बाकी है. हालांकि थाने के बाहर पड़े वाहनों के कबाड़ का क्या होगा इस पर अभी संज्ञा नहीं लिया गया है.

कक्ष में पुलिस को मिलेगा विश्राम
महाकाल थाने के नए भवन में जिस तरह से 14 कमरे बनाए गए हैं उसमें तमाम तरह की सुविधा भी प्रदान की जाएगी. बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बाद इधर-उधर भटकना पड़ता है. ऐसे में बड़े हाल में बिस्तर, वाश बेसिन, टॉयलेट, यूरिनल आदि बनाए गए हैं. स्थानीय और बाहरी पुलिस कर्मियों को यहां विश्राम की सुविधा मिल सकेगी.

जल्दी किया जाएगा लोकार्पण
पुराने थाने को नए भवन में शिफ्ट करने की तेजी से दरकार महसूस की जा रही थी. महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का भी संचालन शुरू किया जाना है. उसका भी लोकार्पण किया जाएगा क्योंकि होटल के सामने ही पुराना थाना है. ऐसे में नए भवन में थाना शिफ्ट कर दिया गया है. ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत ना हो.
– एसबीएस परिहार, टीआई महाकाल थाना

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Mon Mar 10 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत पिण्डरई में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरेला पुलिस ने बताया कि रमेश यादव 28 वर्ष निवासी ग्राम चहचही पिण्डरई ने सूचना दी उसका जीजा गुड्डा यादव 47 वर्ष निवासी ग्राम चहचही शराब पीने का आदि था रविवार को जीजा गुड्डा यादव सिलिंग […]

You May Like