चलती कार में लगी आग, तेज धमाकों की आवाज हुई

इंदौर: भंवरकुआं इलाके में आईटी पार्क के पास शुक्रवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई. घटना शाम करीब चार से बांच बजे के बीच की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब चार हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया.फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष कुमार दुबे ने बताया कि आग इम्पीट्स कंपनी की बिल्डिंग के सामने लगी. आग भड़कने के दौरान कार से तीन-चार धमाकों की आवाज भी सुनाई दी.

कार में तीन बच्चे सहित पांच लोग सवार थे. बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने तुरंत वाहन रोककर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. आग लगने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से कुछ समय के लिए सड़क के एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया था. कार मालिक नरेश पिता रामशंकर ने पुलिस को बताया कि उनकी रेनॉल्ट ट्राइबर कार करीब चार से पांच साल पुरानी है. वे शाम को परिवार के साथ पालदा रोड स्थित घर लौट रहे थे, तभी अचानक कार में आग लग गई. प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, मामले में जांच की जा रही है.

Next Post

योजनाओं का लाभ हितग्राही को मिले

Sat Jan 24 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. ने बैठक आयोजित कर कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी, मत्स्य, मार्कफेड एवं पशुपालन की गतिविधियों एवं कार्यप्रगति की गहन समीक्षा की. बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक […]

You May Like