इस्पात मंत्रालय नौ जुलाई को आयात संबंधी मुद्दों पर सार्वजनिक चर्चा का करेगा आयोजन

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) इस्पात मंत्रालय आगामी नौ जुलाई को इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक सार्वजनिक मंच का आयोजन करेगा।

मंत्रालय ने बताया कि यहां नेताजी नगर स्थित जीपीओए-3 भवन स्थित इस्पात मंत्रालय में यह आयोजन किया जायेगा। कंपनियां और संगठन इस विषय से संबंधित अपने मुद्दों को इस बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में भाग लेने के लिए ‘टेक-स्टीलएटएनआईसी.इन’ पर छह जुलाई शाम चार बजे तक ई-मेल भेजकर निश्चित समय स्लॉट प्राप्त किया जा सकता है।

इस चर्चा का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक किया जायेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए पहले से बुकिंग कराना अनिवार्य है।

 

Next Post

भारत, माली के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर पहला सम्मेलन बामाको में सम्पन्न

Fri Jul 3 , 2026
नयी दिल्ली, 3 जुलाई (वार्ता) भारत और अफ्रीकी देश माली ने द्विपक्षीय आर्थिक, वाणिज्यिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बामाको में प्रथम भारत–माली फोरम का आयोजन किया और अपने बढ़ते व्यापारिक सहयोग को संस्थागत रूप प्रदान किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की शुक्रवार को जारी एक […]

You May Like