सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी, विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल कर जताई खुशी

जबलपुर। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम भी बुधवार को घोषित किए गए। जैसे ही परिणाम आए, विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शहर में इस परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा 17 फरवरी से 7 मार्च तक हुई थी। छात्रों ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ तनाव कम रखने के लिए किताबें पढ़ीं और खेलों का सहारा लिया। उन्होंने एनसीईआरटी किताबों और अपने नोट्स से तैयारी की। सभी छात्रों ने कहा कि उनके माता-पिता और शिक्षकों ने उन्हें बहुत प्रेरणा दी।

श्रेय नायक ने लाए 98.8 प्रतिशत अंक

श्रेय नायक ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके पिता डॉ. राजीव नायक और मां डॉ. आशु नायक हैं। श्रेय ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहते हैं और नीट की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करना ही सफलता की कुंजी है।

अविरल शर्मा का लक्ष्य इंजीनियर बनना

अविरल शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनके पिता शैलेश शर्मा और मां अनामिका शर्मा हैं।

अविरल ने बताया कि उन्हें इंजीनियरिंग में रुचि है और वे जेईई मेन्स की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए मेहनत जरूरी है, कोई आसान रास्ता नहीं होता।

वेदम शुक्ला ने रोज 6–7 घंटे पढ़ाई की

वेदम शुक्ला ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनके पिता स्मार्ट सिटी जबलपुर में प्रोजेक्ट अधिकारी हैं और मां कृषि विभाग में सहायक संचालिका हैं। वेदम ने बताया कि उन्होंने पहले से ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और रोज 6–7 घंटे पढ़ाई की।

रिद्धी साहू बनना चाहती हैं सीए

रिद्धी साहू ने 94.66 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके पिता अकाउंटेंट हैं और मां गृहिणी हैं।

रिद्धी ने बताया कि वह कॉमर्स लेकर आगे सीए बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया।

अन्य छात्रों ने भी किया अच्छा प्रदर्शन

इस बार कई छात्रों ने 97 से 98 प्रतिशत तक अंक हासिल किए। इनमें अरिंज्य जैन (98.8%), सौम्य पटेल (98.4%), शौर्य बाजपेई (98%), अबीर बबेले (97.8%) और अभिराज सिंह चौहान (97.4%) शामिल हैं।

Next Post

पेट्रोलियम आयात मार्च में 36 प्रतिशत, सोने का 32 प्रतिशत कम हुआ

Wed Apr 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधा के चलते मार्च में मूल्य के आधार पर देश का पेट्रोलियम आयात 35.91 प्रतिशत घटकर 1,218.28 करोड़ डॉलर रह गया। उल्लेखनीय है कि यह गिरावट मूल्य के आधार पर आयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे […]

You May Like