डॉ नवीन पुलिस रिमांड पर दोस्तों के जरिए मंगाई थी पिस्टल, महिला मित्र की शादी से था नाराज

भोपाल। गांधी नगर इलाके में महिला मित्र डाक्टर और उसके चचेरे भाई पर तीन राउंड़ फायरिंग करने वाले आरोपी डाक्टर नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. मंगलवार को पुलिस आरोपी नवीन रोहिला को कोर्ट में फिर से पेश करेगी. नवीन का पिछले 10 दिनों से इलाज चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर नवीन रोहिला ने पुलिस की शुरूआती पूछताछ में वारदात करना स्वीकार किया है. नवीन ने पुलिस को बताया कि वह महिला डाक्टर की शादी तय होने के बाद से नाराज चल रहा था. इस कारण से उसने महिला पर पिस्टल से फायरिंग की थी. इसके साथ ही नवीन ने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी. पुलिस की शुरूआती पूछताछ में यह सामने आया है कि उसने अपने दोस्तों के जरिए पिस्टल मंगवाई थी. अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है कि किन लोगों के जरिए नवीन तक पिस्टल पहुंची थी. इस अपराध में कितने और लोग संलिप्त हैं. इसकी भी जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि नवीन के गले और हाथ में चोट आने पर अभी भी उसके गले पर पट्टा लगा है. नवीन के खाने की दवाइंयों को समय-समय पर मौजूद परिजन पुलिस के माध्यम से उसके पास पहुंचा रहे हैं. पुलिस इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण भी अपना रही है. डाक्टरों के परामर्श के बाद ही गांधी नगर पुलिस ने नवीन को कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड पर लिया. आरोप है कि 6 अक्टूबर को नवीन देर रात 28 वर्षीय महिला डाक्टर से मिलने पतंजलि परिसर पहुंचा था. इस दौरान महिला डाक्टर का चचेरे भाई भी वहां मौजूद था, जहां बातचीत के दौरान नवीन ने महिला डाक्टर और उसके कजन पर पिस्टल से गोली चला दी. वारदात के दौरान एक गोली महिला डाक्टर को छू कर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई. फायरिंग की वारदात करने के बाद नवीन घटना स्थल से कुछ दूर अपने कमरे पर पहुंचा और फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. नवीन के कमरे के पास रहने वाले लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल से नवीन के डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया.

इनका कहना है-

आरोपी डाक्टर नवीन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले की पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है.

सुनील चतुर्वेदी, थाना प्रभारी- गांधी नगर

Next Post

CRPF से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ धोखाधडी, जमीन दिलाने के नाम पर लिए 20 लाख  

Sun Oct 18 , 2026
भोपाल। सीआरपीएफ से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ जालसाज प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन बेचने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी. मिसरोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक फरियादी ब्रजेंद्र तिवारी (48) निवासी कौशल नगर ने शिकायत […]

You May Like