
भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीराबाद के रहने वाले अंडर-ट्रेनिंग अधिवक्ता मुकुल को MD ड्रग के साथ पकड़ा है। मौके से करीब 4 ग्राम MD ड्रग बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से और भी ड्रग्स मिलने और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
