61 और 24 पेड़ों की कटाई की अनुमति पर सवाल, किसकी है जिम्मेदारी?

 

भोपाल में विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई… लेकिन क्या इसके लिए अनुमति सही तरीके से ली गई? चंदनपुरा बाघ भ्रमण क्षेत्र में पेड़ कटाई और टावर निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामला कलियासोत के पास काटे जा रहे 24 पेड़ों का है। जिसे लेकर पर्यावरणवादियों ने शिकायत दर्ज की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि टावर निर्माण के लिए ऐसी अनुमति का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें दर्ज कार्यालय का पता मौके की वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता। इस मामले में कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से शिकायत कर अनुमति निरस्त करने और पेड़ कटाई रुकवाने की मांग की गई है।

शिकायत में कलियासोत बांध के डूब क्षेत्र में 61 पेड़ों और खुशीलाल अस्पताल के पीछे 24 पेड़ों की कटाई की अनुमति का भी हवाला दिया गया है। ये अनुमतियां मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यों से संबंधित बताई गई हैं।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या पेड़ काटने की अनुमति सही दस्तावेजों और नियमों के आधार पर दी गई? क्या मौके पर अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है? और अगर शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं, तो जिम्मेदार कौन है?

इस मामले में नगर निगम की ओर से पूछे जाने वाले सवालों पर कोई जवाब नहीं मिला है।

.....

Next Post

चौपड़ा कलां जमीन विवाद: फर्जी वसीयत से रजिस्ट्री और बिना सूचना सीमांकन पर किसानों का हंगामा

Sun Nov 1 , 2026
भोपाल। हुजूर तहसील के चौपड़ा कला गांव में खसरा नंबर 167 की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। किसानों का आरोप है कि फर्जी वसीयत के आधार पर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद राजस्व अधिकारियों ने बिना सूचना सीमांकन और […]

You May Like