सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनके इस नियुक्ति पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश दिखाई देने लगा है।
शनिवार की सुबह से ही बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवेद्र शीतलाधर द्विवेदी,’ पूर्व विधायक अमर सिंह ,जनपद सदस्य देवी प्रसाद बैंस ,अशीषधर द्विवेदी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।
