रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त

सिंगरौली : जियावन पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई करते हुये चालक एवं वाहन मालिक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुये ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध उत्खनन-परिवहन करने वालो के विरूद्ध इंचार्ज थाना प्रभारी उनि शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में थाना जियावन के स्टाफ द्वारा नीले रंग की स्वराज कम्पनी ट्रैक्टर के चालक द्वारा ट्रैक्टर में अवैध रेत लोड परिवहन करते पाये जाने पर उक्त स्वराज कम्पनी का ट्रैक्टर को मौके से जप्त किया गया।

उक्त ट्रैक्टर के आरोपी बिना नम्बर की स्वराज कम्पनी की ट्रैक्टर का चालक बुद्धसेन कोल निवासी सहुआर एवं वाहन स्वामी अनिल द्विवेदी ग्राम सहुआर का यह कृत्य धारा 303(2),317(5), बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधि व 51/177,184 एमव्ही एक्ट अपराध पाये जाने से बिना नम्बर की स्वराज कम्पनी की उक्त ट्रैक्टर मय अवैध रेत लोड कीमती 5 हजार रूपये को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर थाना सुरक्षार्थ खड़ा करा कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में इंचार्ज थाना प्रभारी उनि शेष नारायण दुबे, सउनि तेजबहादुर सिंह, प्रआर उमेश रावत, आशीष द्विवेदी, आर अमित कुमार, बबलू यादव, दिनेश कुमार, खूम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Next Post

दो नाबालिग सहित तीन चेन स्नैचर चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat May 2 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से लूटी गई चेन और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है. यह बाइक भी चोरी की पाई गई. चेन और बाइक की […]

You May Like