दो नाबालिग सहित तीन चेन स्नैचर चढ़े पुलिस के हत्थे

इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से लूटी गई चेन और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है. यह बाइक भी चोरी की पाई गई. चेन और बाइक की कुल कीमत करीब 1.25 लाख आंकी गई है.घटना बुधवार सुबह पंजाब बेकरी के पास अंकल गली की है, जहां पैदल घूम रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार तीन बदमाशों ने निशाना बनाया और गले से चेन झपटकर फरार हो गए. मामले में द्वारकापुरी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोशन सिंह शिकलीकर उम्र 31 साल निवासी आकाश नगर और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली, इसके बाद उनके पास से छीनी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई. जांच के दौरान बाइक के दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागज पेश नहीं कर सके. सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक एमपी 09 एनई 2156 उन्होंने गुरुशंकर नगर गोंदवले धाम क्षेत्र से चोरी की थी. इस बाइक चोरी का द्वारकापुरी थाने में पहले से केस दर्ज है.

आरोपियों पर पहले से भी दर्ज हैं कई अपराध
थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि आरोपी रोशन सिंह शिकलीकर उम्र 31 साल निवासी आकाश नगर के खिलाफ द्वारकापुरी थाने में दो तथा अन्य दोनों नाबालिग के खिलाफ भी दो प्रकरण दर्ज हंै. पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

Next Post

जबेरा में नरसिंह भगवान महोत्सव का समापन

Sat May 2 , 2026
दमोह:जिले के जबेरा में नरसिंह भगवान महोत्सव के अंतिम दिन प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर ने शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ.सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहनाज अख्तर की प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग जमाया.राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निर्देशन में अनुज सत्येंद्र सिंह […]

You May Like