राहुल गांधी ने सांसद निधि के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

रायबरेली, 9 सितंबर (वार्ता) लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भुएमऊ स्थित आवास पर सांसद निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

उनके सेंट्रल बार एसोसिएशन और चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। श्री गांधी पूर्वाह्न 11:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जिले में संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विकास कार्यों की गति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा होगी।

दिशा की बैठक के बाद राहुल गांधी के लखनऊ होते हुए दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि श्री गांधी मंगलवार शाम यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होने देर शाम प्रभु टाउन में स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। बाद में कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी व्यापारियों के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर एक छात्र को जारी नोटिस पर सवाल उठाए

Wed Sep 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के उस फ़ैसले पर सवाल उठाए जिसमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रस्तावित छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कथित तौर पर प्रचार कर रहे एक छात्र को ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ की […]

You May Like