बुजुर्ग हमारे समाज के अमूल्य धरोहर हैं : इंद्राज

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं इसलिए उनका स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद हमारे जीवन को दिशा देता है।

श्री रविन्द्र इंद्राज ने आज बिंदापुर स्थित ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने वृद्ध जनों के साथ दीये जलाए और उन्हें मिठाई खिलाकर उत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद हमारे जीवन को दिशा देता है। दीपावली की सच्ची रोशनी तभी है जब हमारे आसपास कोई भी बुजुर्ग अकेला या उदास न हो।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि इस दीपावली पर अपने आस-पास रहने वाले किसी बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के हर सदस्य का यह दायित्व है कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनापन हमेशा बना रहे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार, समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। ओल्ड एज होम्स की सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा बुजुर्गों के लिए सामुदायिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई योजनाओं पर भी लगातार काम कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों की मानसिक सेहत के लिए नये रिक्रिएशन सेंटर की योजना है और ओल्ड एज होम में काउंसिलिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्पष्ट निर्देश हैं कि दिल्ली सरकार की हर योजना का लाभ प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों तक पहुँचे। इस दिशा में सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्हें सहायक उपकरण के रूप में व्हीलचेयर, वॉकर, व्हील बेयर और व्हील बेयर कमोड, कान की मशीन, चश्मा, सिलिकॉन फोम तकिया, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, नी प्रेस, सर्वाइकल कॉलर और अन्य स्वास्थ्य सहायक किट दिये जा रहे हैं।

 

 

Next Post

पूर्व सीएम स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर डॉ. यादव ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती के अवसर पर रविवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. सेठी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।