हाटकेश्वर धाम सेमलिया बड़ा में 24 नवंबर को मनाया जाएगा 36वां वार्षिक उत्सव

झाबुआ. झाबुआ जिले के प्रसिद्ध हाटकेश्वर धाम सेमलिया बड़ा ग्राम में आगामी 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर का 36वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर 1 नवंबर को एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया।

हाटकेश्वर धाम को आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर के प्रति आदिवासी समाज में गहरी धार्मिक आस्था है। समाज के लोग मंदिर के प्रति समर्पित भाव से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करते हैं।

वार्षिक उत्सव को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, आयोजन को भव्य रूप देने तथा व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न लोगों को जिम्मेदारियां सौंपने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है।

Next Post

पुलिस को देख 3 मंजिला छत से कूदने का किया प्रयास, बदमाश गिरफ्तार

Mon Nov 2 , 2026
जबलपुर । बरेला पुलिस ने कई गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 5,000 के इनामी बदमाश राहुल दुबे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस […]

You May Like