आजाद नगर में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक-युवती ने फांसी लगाई

इंदौर:आजाद नगर क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.पहली घटना आलोक नगर मूसाखेड़ी की है, जहां 22 वर्षीय वर्षा बघेल ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया. वह एक निजी कंपनी में काम करती थी और पिछले दो दिन से ऑफिस नहीं जा रही थी. युवती ने जह यह खौफनाक कदम उठाया तब उसके परिजन काम पर गए हुए थे.

शाम को पिता लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका पाया. परिवार का कहना है कि वर्षा के मोबाइल से कुछ मैसेज डिलीट मिले हैं, संभवतः वह आखिरी समय तक किसी से चैट कर रही थी. वहीं दूसरी घटना विराट नगर की है, जहां 25 वर्षीय रंजीत अहिरवार ने भी अपने कमरे में फांसी लगा ली. वह बुधवार को सागर जिले के ग्राम परसून से लौटा था. रात तक दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने परिजनों को सूचना दी. कमरे का दरवाजा खोलने पर वह फंदे पर लटका मिला. पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

श्योपुर नपा की सीमा में मेडिकल कॉलेज और नए रेलवे स्टेशन समेत 10 गांव होंगे शामिल

Thu Aug 14 , 2025
श्योपुर: नगरपालिका परिषद ने शहर के सीमा विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परिषद की बैठक में नागदा गांव स्थित मेडिकल कॉलेज और वर्धाबुजुर्ग में निर्माणाधीन ब्रॉडगेज रेलवे स्टेशन को नगर सीमा में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के अनुसार मेडिकल कॉलेज तक […]

You May Like