ब्यावरा में श्वानों का आतंक: 6 दिन में 48 लोग हुए शिकार, दहशत में राहगीर और बच्चे

ब्यावरा। नगर सहित आसपास क्षेत्र एवं जिले भर में कुत्तो के काटने के मामले बढ़ रहे है, ब्यावरा सिविल अस्पताल में ही मात्र 6 दिन के भीतर ही 48 मामले कुत्ते द्वार काटने के आये.

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों, नगर, कस्बों में कुत्तो के काटने के मामलों में बढ़ोत्तरी सामने आयी है. आये दिन राहगीरों पर कुत्तों के द्वारा हमला करने की घटनाएं सामने आ रही है. हाल ही में 23 फरवरी से 28 फरवरी तक स्थानीय सिविल अस्पताल में कुत्ते के काटने के 48 मामले आ गये. जबकि 1 मार्च को सिविल अस्पताल में 4 मामले कुत्ते के काटने के आये.कुत्तों का कितना आतंक बना हुआ है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते नवम्बर माह में जिले भर में कुत्ते के काटने के 720 मामले आये.

वाहन, राहगीरों के पीछे दौैड़ते है कुत्ते

चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, कॉलोनियों, गली-मोहल्लों में अनेक जगह पर कुत्तो का आतंक बना हुआ है. जिले भर में कुत्तो का प्रकोप बढऩे से असुरक्षा का भाव बना हुआ है. कई ऐसी जगह है जहां पर से निकलने वाले वाहन चालकों, पैदल राहगीरों के पीछे कुत्ते दौड़ते हुए हमला कर देते है. कुत्तो के बढ़ते आतंक के चलते कई जगह छोटे-छोटे बच्चों को लोग अकेला घर से बाहर नहीं जाने देते है. हाथों में कोई सामान या खाद्य सामग्री होती है तो उसको भी कुत्ते झटपते हुए काट लेते है.

गौवंश पर कुत्तो के हमले की हो रही है घटनाएं

बेसहारा गौवंश पर कुत्तो के हमले की घटनाएं भी बढ़ी है. आये दिन कुत्ते छोटे-छोटे बछड़ो पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे है. राजगढ़ के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों, हाईवे पर बड़ी संख्या में गौवंश की उपस्थिति है. प्राय: ग्रामीण क्षेत्रों में एवं हाईवे पर आये दिन कुत्ते गौवंश के बछड़ो पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर रहे है. बटेरी माता के समीप, पीपलबे आश्रम, बानपुर के आसपास आदि स्थानों पर कुत्तो के झुंड के झुंड देखे जा सकते है जिनके द्वारा आये दिन बेसहारा गौवंश को निशाना बनाया जा रहा है.

 

Next Post

अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को जल्द करेंगे दूर: राजेंद्र शुक्ला

Sun Mar 1 , 2026
ब्यावरा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द शुक्ल रविवार को भोपाल से गुना जाते समय कुछ समय के लिए हाईवे पर रुके, मंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं कार्य संबंधित जानकारी ली, वहीं स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन द्वारा चिकित्सकों एवं स्टॉफ की कमी से अवगत […]

You May Like

Play sound