श्योपुर नपा की सीमा में मेडिकल कॉलेज और नए रेलवे स्टेशन समेत 10 गांव होंगे शामिल

श्योपुर: नगरपालिका परिषद ने शहर के सीमा विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परिषद की बैठक में नागदा गांव स्थित मेडिकल कॉलेज और वर्धाबुजुर्ग में निर्माणाधीन ब्रॉडगेज रेलवे स्टेशन को नगर सीमा में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के अनुसार मेडिकल कॉलेज तक आवागमन और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसी तरह वर्धा गांव को नगरीय क्षेत्र में जोड़ने से रेलवे स्टेशन तक पहुंच आसान होगी।

नगरपालिका पहले ही 10 गांवों को शहरी क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेज चुकी है। इन गांवों में बगवाज, ढेगदा, कलारना, सलापुरा, जैदा, इच्छापुरा, मठेपुरा, ग्वाडी, जाटखेडा और सेमल्दा शामिल हैं। अब मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन को भी शामिल करने के लिए संशोधित प्रस्ताव भेजा जाएगा। परिषद की बैठक में 16 विकास कार्यों के एजेंडे को भी मंजूरी दी गई। इसमें शहरी क्षेत्र के अवैध मकानों और नलों को वैध करने का निर्णय भी शामिल है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग, सीएमओ आर आर यादव, उपाध्यक्ष और पार्षद उपस्थित रहे।

Next Post

एमजीएम डीन ने किया एमवाय अस्पताल में औचक निरीक्षण, दिए तुरंत उपचार के निर्देश

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने देर रात एमवाय अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा एवं इमर्जेंसी विभाग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैजुअल्टी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ से मरीजों को बेहतर एवं तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. डॉ. घनघोरिया ने […]

You May Like