उपराष्ट्रपति तेजस-विंग्स ऑफ चेंज कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 14 नवंबर को यहां यशोभूमि में रोटरी तेजस – विंग्स ऑफ चेंज कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम 14 से 16 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 1,400 से अधिक रोटरी निर्णयकर्ता एवं अन्य विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे।
रोटरी 14 लाख से अधिक प्रोफेशनल और सामुदायिक कार्यकर्ताओं का एक वैश्विक नेटवर्क है। भारत में, रोटरी के 6,700 से अधिक क्लबों में 2,10,000 से ज़्यादा सदस्य हैं।

Next Post

लालकिला के पास हमले को किस प्रकार ले रही है सरकार: कांग्रेस

Thu Nov 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि पहलगाम के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार ने कहा था कि किसी भी आतंकी हमले को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा इसलिए देश जानना चाहता है कि लालकिला के पास हुए हमले को वह […]

You May Like