भोपाल: इंदौर में राहुल गांधी ने छात्रों के बीच रोजगार, परीक्षा, पेपर लीक, फीस और शिक्षा जैसे मुद्दे उठाए। लेकिन सवाल ये है कि राहुल गांधी को सुनने के बाद युवाओं के मन में क्या है? क्या उनकी सबसे बड़ी चिंता सरकारी नौकरी है या फिर अपने शहर में रोजगार का अभाव? हमने युवाओं से सीधे बात की।
युवाओं की चिंता सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं। स्किल, स्टार्टअप और अपने शहर में रोजगार के अवसर भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
इतना ही नहीं राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर GenZ और Alpha ने भी खुलकर अपनी बात कही. उन्होंने अपने भविष्य को लेकर राहुल गांधी के सहयोग की सराहना की
यानी राहुल गांधी के भाषण के बाद युवाओं के सवाल अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन नौकरी, परीक्षा, शिक्षा, आर्थिक बोझ, स्किल और अपने शहर में अवसर—ये मुद्दे उनकी बातचीत में लगातार सामने आ रहे हैं। अब सवाल है कि इन मुद्दों पर युवाओं को सिर्फ वादे चाहिए या जमीन पर समयबद्ध समाधान?
