पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, दो घायल

न्यूयॉर्क, 18 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्य पेन्सिलवेनिया के यॉर्क काउंटी में बुधवार दोपहर हुयी गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारी मारे गये और दो अन्य घायल हो गये। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी।
सीबीएस न्यूज ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे यॉर्क काउंटी के नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप में घटी है। चार अधिकारी उत्तरी यॉर्क काउंटी क्षेत्रीय पुलिस विभाग से थे, जबकि पांचवा यार्क काउंटी के डिप्टी शेरिफ है। अधिकारियों ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण तीन अधिकारियों की मौत हो गयी और दो का इलाज चल रहा है।
अधिकारियों के अनुसार पुलिस अधिकारी उस क्षेत्र में वारंट की तामील कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध ने बंदूक निकाली और उन पर गोली चला दी।
रिपोर्ट में कहा गया कि पेन्सिलवेनिया राज्य पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पेन्सिलवेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यार्क काउंटी के हालात का जायजा लिया है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से स्थानीय अधिकारियों और राज्य पुलिस के निर्देशों का पालन करने को भी कहा है। पेन्सिलवेनिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर ऑस्टिन डेविस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से यार्क काउंटी गोलीबारी में की चपेट में आये अधिकारियों और अन्य लोगों के लिये प्रार्थना करने की अपील की है।

Next Post

संक्रमित यात्री के कारण सिडनी हवाई अड्डे पर खसरे का अलर्ट जारी

Thu Sep 18 , 2025
सिडनी, 18 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने सिडनी हवाई अड्डे पर खसरे का अलर्ट जारी किया है। उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की सूचना मिली है जो यात्रा के दौरान संक्रमित हो गया था। पूर्वी तटीय राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार रात जारी एक अलर्ट […]

You May Like