आरसीबी ने मुम्बई इंडियंस को दिया 241 रनो का लक्ष्य

मुम्बई, 12 अप्रैल (वार्ता) फिल सॉल्ट (78), विराट कोहली (50) कप्तान रजत पाटीदार (53) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। 11वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने फिल सॉल्ट को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को अंत किया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में छह चौके और छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की तूफानी पारी खेली।

15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विराट कोहली बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 50 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में मिचेल सैंटनर ने रजत पाटीदार को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (53) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जितेश शर्मा 10 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड 16 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

 

 

Next Post

रिजिजू ने खरगे को पत्र लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मांगा सहयोग

Sun Apr 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 अप्रैल (वार्ता) संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं से सहयोग मांगा है। इस संबंध में श्री रिजिजू ने श्री खरगे को पत्र लिखा है और उनसे महिलाओं को सशक्त बनाने के […]

You May Like

मनोरंजन