हिरासत में आया अस्पताल से भागा धोखाधड़ी का आरोपी

उज्जैन। मकान का सौदाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस जेल से प्रोटेक्शन रिमांड पर लेकर आई थी। बुधवार को मेडिकल कराने अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से एक आरोपी भाग निकला था जिसे 3 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने फिर से हिरासत में लिया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के तिरुपतिधाम कॉलोनी में रहने वाले राहुल मालवीय और उसकी मां जयश्री मालवीय ने इंदिरानगर में रहने वाले नीरज पिता करुणा निधि श्रीवास्तव के खिलाफ मकान बेचने के नाम पर की गई लाखों की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था। तीनों को जेल भेजा जा चुका था। लेकिन तीनों के खिलाफ एक और मामला धोखाधड़ी का सामने आया उक्त मामले में भी पुलिस में प्रकरण दर्ज किया और तीनों को पूछताछ के लिए जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर थाने लेकर आई। बुधवार को तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल लाया गया। जहां से पुलिस को चकमा देकर धोखाधड़ी का आरोपी नीरज श्रीवास्तव भाग निकला। आरोपी के भागने पर हडक़ंप मच गया और उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई। 3 घंटे बाद खबर मिली कि अस्पताल से भागा आरोपी बहादुरगंज क्षेत्र की एक धर्मशाला में छुपा हुआ है। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की और फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया। दौरान आरोपी ने धर्मशाला से कूद कर भागने की कोशिश की लेकिन उसका पैर टूट गया। आरोपी के साथ धोखाधड़ी में शामिल मां और बेटे को गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Next Post

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद क्रोएशिया के कोच डालिच ने इस्तीफ़ा दिया

Wed Jul 8 , 2026
ज़ाग्रेब, 08 जुलाई (वार्ता) ज़्लात्को डालिच ने बुधवार को क्रोएशिया के कोच पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इसके साथ ही उनका लगभग नौ साल का कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसमें दो वर्ल्ड कप मेडल शामिल थे और जिसने उन्हें देश के इतिहास का सबसे सफल मैनेजर बनाया। क्रोएशियन फुटबॉल फेडरेशन […]

You May Like