कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने श्यामपुर में निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण किया जाए. निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता न किया जाए. उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और पर्याप्त श्रमिक एवं संसाधन उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए. सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अस्पताल भवन समय में तैयार हो और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपयोग में लाया जा सके.

Next Post

प्रमुख सचिव ने किया कॉलेज में एमआईआईसी का उद्घाटन

Sun Aug 9 , 2026
सीहोर। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव मनीषसिंह नेमहिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में एमआईआईसी का उद्घाटन किया. उन्होंने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नवाचार […]

You May Like