पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म

*सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

ग्वालियर। पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना, सर्वहारा वर्ग की मदद करना, समाज के पिछड़े वर्ग के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना अर्थात पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। उक्त उदगार सदगुरुदेव सतपाल महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा स्थानीय श्री हंस विभू आश्रम में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए युवा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैय्या ने व्यक्त किये। आश्रम प्रभारी साध्वी हरीशा बाई के सानिध्य में तोमर ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। पं. राम बाबू कटारे ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह के मुख्य अतिथि म,प्र, चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल थे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकार डॉ. केशव पान्डेय ने सतपाल महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ पान्डेय ने कहा कि आध्यात्म का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है हमें अपने प्रत्येक कार्य का श्रेय भगवान को अथवा गुरु महाराज को देना चाहिए। डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने अपने संबोधन में सतपाल महाराज और उनकी संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में मिशन एज्युकेशन और स्वास्थ्य शिविर जेसी सेवाओं से जन साधारण का कल्याण किया जा रहा है। अतिथियों का स्वागत राजेश बंसल, रमेश भाई, दयाल जोशी, रमेश गुप्ता, संजय कटारे आदि ने किया। गोपाल भाई ने भजन प्रस्तुत किए। बधाई लुटाई गई। समारोह का संचालन राम बाबू कटारे व आभार प्रदर्शन कैलाश जोशी ने किया।

Next Post

पनिहार के मजदूर परिवार की कहानी ने रचा इतिहास

Mon Sep 15 , 2025
ग्वालियर। महज 11 दिनों में तैयार ग्वालियर के पनिहार व आसपास के इलाकों में शूट हुई फिल्म विमुक्त, इन द सर्च ऑफ स्काई को कनाडा के टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया। गौरव की बात है कि फेस्टिवल में आईं हजारों फिल्मों में इस […]

You May Like