अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण जप्त

आलीराजपुर। जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन, जेसीबी, ट्रैक्टर एवं रेत बनाने तथा धोने की मशीन जप्त की है। जप्त किए गए समस्त उपकरणों की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

प्रभारी खनिज अधिकारी श्री तपीस पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध रेत खनन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। संयुक्त दल ने ग्राम सौरवा के दरवाडिया फलिया क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से रेत खनन एवं प्रसंस्करण का कार्य करते हुए एक व्यक्ति भूचरिय के परिसर से भारी मशीनरी एवं उपकरण जप्त किए।

कार्रवाई के दौरान मौके पर एक पोकलेन मशीन, एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर सहित रेत बनाने एवं धोने में उपयोग की जाने वाली मशीनें संचालित पाई गईं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी उपकरणों को जप्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं प्रसंस्करण किए जाने के संकेत मिले हैं।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

संयुक्त कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार सुश्री सरिता बालेचा, खनिज निरीक्षक श्री सतीश नागले सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Next Post

नीमच में मिट्टी खदान धंसी, 3 महिला मजदूर दबीं, राजस्थान से मिट्टी लेने आई थीं 13 महिलाएं, ठेले से अस्पताल लेकर पहुंचे लोग

Sat Jun 13 , 2026
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के बडोली गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक मिट्टी की खदान धंस गई। इस हादसे में राजस्थान से आईं तीन महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नयागांव और […]

You May Like