अवैध उत्खनन पर प्रहार, रौनीजा घाट पर एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

शिवपुरी: जिले में करैरा अनुविभाग अंतर्गत रौनीजा घाट पर देर रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध उत्खनन करते एक एलएनटी पॉकलेन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त किया। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में एसडीएम अनुराग निंगवाल एवं एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ललित शर्मा एवं सुनारी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा भी मौजूद रहे। जब्त वाहनों को सुनारी चौकी थाना करैरा की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Next Post

थाने आने वालों को मिलेगा शीतल जल

Fri May 29 , 2026
सीहोर। कोतवाली थाना परिसर में पीने के साफऔर ठंडे पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हरीश चंद्र अग्रवाल और राजेन्द्र अग्रवाल ने श्रीमती त्रिवेणी देवी अग्रवाल की स्मृति में वाटर कूलर लगवाया है. इससे थाने में शिकायत दर्ज कराने आने वाले आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों […]

You May Like