थाने आने वालों को मिलेगा शीतल जल

सीहोर। कोतवाली थाना परिसर में पीने के साफऔर ठंडे पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हरीश चंद्र अग्रवाल और राजेन्द्र अग्रवाल ने श्रीमती त्रिवेणी देवी अग्रवाल की स्मृति में वाटर कूलर लगवाया है. इससे थाने में शिकायत दर्ज कराने आने वाले आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी.

शुभारंभ करते हुए अग्रवाल परिवार के हरीश चंद्र अग्रवाल और राजेन्द्र अग्रवाल का थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने स्वागत करते हुए कहा कि फरियादियों, पीडि़तों, आंगन्तुकों सहित अन्य को गर्मी में थाने पर आने वाले व पुलिसकर्मियों को ठण्डा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, इसको लेकर हमारे द्वारा इस संबंध में शहर के समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल से चर्चा की गई तो उन्होंने यहां पर वाटर कूलर का इंतजाम किया है.

करीब 60 से 80 लीटर का यह वाटर कूलर यहां पर आने वाले सभी को शीतल पेय प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि वाटर कूलर में पानी के इंतजाम के लिए 2000 हजार लीटर की पानी की टंकी भी लगवाई गई है. इसके अलावा थाने परिसर में बारिश का पानी जमा नहीं हो इसके लिए भी नाली निर्माण आदि की जा रहा है. वहीं आगामी दिनों में थाना परिसर में पौधा रोपण आदि की गतिविधि भी की जाएगी. थाना प्रभारी श्री यादव की पहल का यहां पर मौजूद नागरिकों ने स्वागत किया.

 

 

Next Post

जिला सहकारी बैंक में सहकारिता, ऊर्जा संरक्षण और हरित अभियान की विस्तृत समीक्षा

Fri May 29 , 2026
सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक भोपाल के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में सहकारिता, ऊर्जा संरक्षण, सदस्यता महाअभियान एवं हरित सहकार अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. इस अवसर उन्होंने वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र हित […]

You May Like