रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिया गुजरात जायंट्स को 126 रनों का लक्ष्य

बेंगलुरु 27 फरवरी (वार्ता) कनिका आहूजा (33), राघवी बिष्ट (22) और जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 20) रनों की पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐश्ली गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही और उसने 25 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। डेनिएल वायट (चार), एलिस पेरी (शून्य) और कप्तान स्मृति मंधाना (10) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद राघवी बिष्ट और कनिका अहुजा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में भारती ने राघवी बिष्ट (22) को रनआउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। तनुजा कंवर ने कनिका अहुजा (33) को अपना शिकार बना लिया। कनिका ने अपनी पारी में एक चौके और दो छक्के लगाये। ऋचा घोष (नौ) और किम गार्थ (14) रन बनाकर आउट हुई। जॉर्जिया वेयरहम 21 गेंदों में (20) रन बनाकर नाबाद रही। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 125 रन का स्कोर बनाया।

गुजरात जायंट्स की ओर से डिएंड्रा डॉटिन और तनुजा कंवर ने दो-दो विकेट लिये। एश्ली गार्डनर और काश्वी गौतम को एक-एक विकेट मिला।

 

Next Post

इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोका गया हो : आतिशी

Thu Feb 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पास विपक्ष के सवालों के जवाब देने का दम नहीं है, इसलिए इन्होंने ‘आप’ के विधायकों को विधानसभा परिसर से ही बाहर करने का रास्ता चुना। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आज कहा,“ हमने […]

You May Like