खुला बालिका आश्रय में पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट

सिंगरौली । समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तके, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ। टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है।

Next Post

रक्षाबंधन पर चालान नहीं, दोपहिया चालकों को मिला सुरक्षा का उपहार

Thu Aug 27 , 2026
सिंगरौली । रक्षाबंधन पर्व पर सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनूठी पहल करते हुए बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे 100 वाहन चालकों को हेलमेट वितरित […]

You May Like