सतना: पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेष सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे एक स्थाई वारंटी को आखिर सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की पूर्व से स्थायी वारंटी राधिका प्रसाद तिवारी पिता अंबिका प्रसाद तिवारी 58 वर्ष निवासी गंगापुरम कालोनी अपनी पहचान छिपाकर थाना क्षेत्र में रह रहा है।
आरोपी के स्थायी वारंट प्रकरण क्र मांक 1037/16 धारा 138 एनआईए एक्ट न्यायालय जेएमएफसी संगीता शुक्ला की न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट पूर्व से थाना में है जिसकी तलाश अर्से से चल रही थी। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में प्रआर. चंद्रकिशोर यादव, जीत सिंह, आर. देवेश तिवारी, मनीष सिंह, रमाकांत शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
