
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास स्थित गौशाला में रविवार को जन्मी बछिया कमला ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन इस नवजीवन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे साक्षात् लक्ष्मी का आगमन बताया और स्वयं कमला का नामकरण किया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रभाषा हिन्दी हमारी पहचान और स्वाभिमान है, हिन्दी से ही ज्ञान, विज्ञान और संस्कार की धारा प्रवाहित होती है।
