दुकानदार से मारपीट करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

सतना: शहर के कंपनी बाग स्थित आशीष चिजवानी की दुकान में बीती रात घुसकर मोनू खान व शालू खान अपने कई साथियों के साथ दुकानदार से गाली गलौज कर जमकर मारपीट किए जाने की घटना सामने आने के बाद विंध्य चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा कड़ी निंदा की और पुलिस प्रशासन से मांग की कि अपराधियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

सिटी कोतवाली पुलिस नवागत पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में त्वरित स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचकर पीडि़त दुकानदार से बात की और घेराबंदी कर शालू खान, मोनू खान तत्काल पकड़कर थाना लाया गया।

पूछताछ पर अपना नाम मोनू खान उर्फ मिर्जा मेहसिन व शालू उर्फ सकलैन निवासी कंपनी बाग का होना बताए जाने पर फरियादी आशीष चिंदवानी द्वारा रिपोर्ट किये जाने पर अपराध सदर कायम किया जाकर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में सउनि नरेन्द्र सिंह गहरवार, प्रआर. मुरारी मिश्रा,आर रमाकांत शर्मा, अजीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

सूने घर में घुसकर चोरो ने दिया वारदात को अंजाम

Sun Sep 14 , 2025
सतना: शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत टिकुरिया टोला बांसनाका स्थित होटल व्यवसायी राजकुमार गुप्ता के सूने घर में घुसकर अज्ञात चोरो ने सोना-चांदी के जेवरात सहित नगदी समेत लेकर फरार हो गए।शिकायत पर परिवीक्षाधीन डीएसपी आसुतोष त्यागी, डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी के साथ घटना स्थल […]

You May Like