सूने घर में घुसकर चोरो ने दिया वारदात को अंजाम

सतना: शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत टिकुरिया टोला बांसनाका स्थित होटल व्यवसायी राजकुमार गुप्ता के सूने घर में घुसकर अज्ञात चोरो ने सोना-चांदी के जेवरात सहित नगदी समेत लेकर फरार हो गए।शिकायत पर परिवीक्षाधीन डीएसपी आसुतोष त्यागी, डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी के साथ घटना स्थल पहुंचे और जांच निरीक्षण कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

मिली जानकारी मुताबिक राजकुमार गुप्ता पत्नी और एक बच्चे के साथ श्राद्ध कार्यक्रम में शुक्रवार को मारकुंडी गये थे। उनके दो पुत्र जिला अस्पताल के सामने संचालित होटल शाम 6.30 बजे करीब गए और रात 10.30 बजे करीब लौटे और सामने से दरवाजा खोलकर अंदर गए तो समान बिखरा देख ऊपर वाले कमरे गए। चोर पीछे के दरवाजे की पटिया तोड़कर अंदर घुसे और सीढ़ी से चढ़कर ऊपर वाले कमरे में खिड़की से अंदर घुसे जहां आलमारी खोलकर लाखो रूपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारो रूपए नगदी ले गए।

होटल व्यवसायी के लड़के खिड़की खुली देखी तो चोरी होने की घटना की जानकारी पिता को दी। वहीं सूचना पर चाचा गणेश गुप्ता जाकर देखा और भतीजे के साथ कोलगवां थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया गया आलमारी में रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, आधा किलो करीब चांदी की पायल, कई नग बिछिया और 35 हजार रूपए नगदी चोर ले गए। चोरी की इस वारदात से मोहल्ले समेत आसपास के क्षेत्रों जहां लोगो में भय व्याप्त हो गया है वहीं चोरो की इस हिमाकत को देखते हुए इन अज्ञात चोरो की तलाश में पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

Next Post

चोइथराम मंडी में दिखा हैवानियत का दृश्य, कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य

Sun Sep 14 , 2025
इंदौर: चोइथराम मंडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स द्वारा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।चोइथराम मंडी क्षेत्र में […]

You May Like