इंदौर: चोइथराम मंडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स द्वारा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।चोइथराम मंडी क्षेत्र में कुछ लोगों ने मंडी परिसर में एक व्यक्ति को कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा।
इस शर्मनाक हरकत की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई। बताया जाता है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की करतूत साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है। राजेंद्र नगर पुलिस ने शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।
