निमार्णाधीन मकान की छत गिरी, श्रमिक की मौत

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत उमरिया में निमार्णाधीन मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से श्रमिक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है ।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ओमकार मरावी 38 वर्ष निवासी इंद्रा पडवार बरेला का उमरिया में निमार्णाधीन मकान में काम कर रहा था इसी दौरान अचानक छत गिर गई और श्रमिक ओमकार नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने से उसे इलाज के लिए दोपहर तीन बजे विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है विस्तृत जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

UPI मर्चेंट चार्ज स्थगित होने पर व्यापारियों में खुशी, राजबाड़ा पर बांटी मिठाई

Tue Oct 13 , 2026
इंदौर। 2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर प्रस्तावित मर्चेंट चार्ज स्थगित होने के निर्णय से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। अहिल्या चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए राजबाड़ा क्षेत्र में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान चैंबर्स के संयुक्त […]

You May Like

Play sound