
इंदौर. दो दिन पहले पलासिया स्थित नारकोटिक्स थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुए इनामी तस्कर अरबाज पठान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. तड़के नारकोटिक्स विंग की टीम ने एक ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। आरोपी अरबाज पर 10,000 का इनाम घोषित था. अरबाज पिता मोहम्मद ताज पठान, निवासी सुतलीखेड़ी, जावरा वह एनडीपीएस एक्ट में वांछित है और पहले भी कई मामलों में लिप्त रह चुका है.
पुलिस के अनुसार, फरारी के बाद अरबाज ने खुद का मोबाइल बंद कर दिया था और दूसरों के नंबर से संपर्क में था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके. इसके बावजूद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उसके संभावित ठिकानों की लगातार निगरानी की. इसी दौरान सूचना मिली कि अरबाज अपने घर आया है. लोकेशन मिलने के बाद टीम ने तत्काल दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया.
