
ग्वालियर। जन्माष्टमी पर आज रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण जन्मे और मंदिर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के भजनों से गूंज उठे। जगह जगह सांस्कृतिक आयोजन, मेले और मटकी फोड़ के कार्यक्रम हुए। सनातन धर्म मंदिर एवं अचलेश्वर मंदिरों को रोशनी से सजाया गया था।
हिन्दू उत्सव आयोजन समिति, मुरार द्वारा आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तिरंगे से सजे स्थल पर गोविंदाओं ने माखन चुराया।
हिंदू उत्सव आयोजन समिति मुरार द्वारा आयोजित इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। गोविंदाओं की टोलियों ने एक- दूसरे से जोर आजमाइश किया ।
इस वर्ष नगर के आसपास एवं ग्रामीण क्षेत्र सहित 6 टोलियाँ ने भाग लिया । मटकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मटकी करीब 21 फीट ऊंची बांधी गई।
हिन्दू उत्सव आयोजन समिति के सचिव अमित सेठी एवं संयोजक सुनील पाल ने बताया कि
जैन मंदिर के पास, सदर बाजार, मुरार में होने वाले इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग एक साथ मटकी फोड़ के साक्षी बने।
आदर्श गौशाला लाल टिपारा के परम पूज्य संत स्वामी ऋषभदेवानंद जी महाराज के सानिध्य में
मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल- (प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा ) अध्यक्षता मुन्नालाल गोयल (पूर्व विधायक) एवं विशेष अतिथि राहुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में जयप्रकाश अग्रवाल भल्लेवाले , राहुल गुर्जर – पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 27, शिवराज पाठक , राजा सेजवार, आदि ने बरसाना बांकुरे, केदारपुर टीम को विजेता घोषित किया जिसने मात्र 32 सेकंड का न्यूनतम समय लेकर चार मंजिल बनाकर मटकी फोड़ी
विजेता टीम को 41 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया गया। बाकी टीमों को सांत्वना पुरुस्कार दिये गये।
प्रतियोगिता से पूर्व बाजार में मार्च पास्ट बैंड की धुन पर निकाला गया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में छोटे छोटे बच्चे राधाकृष्ण के स्वरुप में आये।
इस प्रतियोगिता की व्यापकता को देखते हुये महिला एवं छोटे बच्चों की अलग से बैठने की व्यवस्था रखी गई । दर्शकों की अपार भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गये। प्रतियोगिता स्थल पर पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को साफ आवाज सुनाई दे इसके लिए ईको सराउंड साउंड का उपयोग किया गया।
इस अवसर पर पार्षद ममता शर्मा, संजय मंगल, मनोज राठौर, श्याम दुबे, गौरव जैन, पंकज पाठकआकाश जैन , डॉ अनूप शर्मा , अभय गांगिल आदि उपस्थित रहे।
