रोइंग में उत्तर प्रदेश के पुनीत व आदिल की जोड़ी ने जीता रजत पदक

लखनऊ, (वार्ता) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश ने रोइंग में रजत पदक जीता। टिहरी में आयोजित रोइंग की स्पर्धा में पुरुष कॉक्सलेस पेयर में उत्तर प्रदेश के पुनीत कुमार व मो.आदिल की जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की और 7:15.5 के समय के साथ चांदी अपने नाम की।

वहीं मामूली अंतर से आगे रहे मध्य प्रदेश के मनमोहन व भीम सिंह ने 7:11.4 के समय के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरी ओर उत्तराखंड के जसवीर सिंह व हरिंदर सिंह को 7:24.2 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

वर्तमान में देवरिया में खेल कोटे से युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात लक्ष्मण अवार्डी पुनीत कुमार एशियन गेम्स 2023 में रजत व कांस्य पदक विजेता है। वही उत्तर प्रदेश के उभरते हुए सितारे गाजीपुर निवासी मो.आदिल ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में पदक अपने नाम किया है।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल में अब तक 6 स्वर्ण, 6 रजत व 6 कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक के साथ तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।

 

Next Post

एक करोड़ के सवाल का सामना करती नज़र आएंगी इश्तिा गुप्ता

Thu Feb 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर बहुप्रतीक्षित ज्ञान-आधारित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जूनियर्स के मंच पर प्रतिभागी इशिता गुप्ता एक करोड़ के सवाल का सामना करती नज़र आएंगी। इस हफ्ते, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ केबीसी जूनियर्स प्रस्तुत करेगा,जिसमें 8 से 15 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चे अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते […]

You May Like