एम्स के डाक्टरों पर पुलिस से बदसलूकी का आरोप

भोपाल। एम्स के चार डाक्टरों पर पुलिस से बदसलूकी करने का आरोप लगा है. मामले की जानकारी सामने आने पर अब एम्स प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है. प्रबंधन यह पता लगा रहा है कि जिन डाक्टरों पर यह आरोप है, वह एम्स से जुड़े हैं या नहीं. घटना का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने डॉक्टरों एक कार की छत पर बीयर की बोतलें रखते हुए शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं. मामले की सूचना किसी शख्स ने बागसेवनियां थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब डाक्टरों को ऐसा करने से रोका तो एक डाक्टर ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहते हुए झूमाझटकी शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस घटना की एक रिपोर्ट एम्स मैनेजमेंट को भी सौंपी है. एम्स की जांच के बाद पुलिस भी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है.

Next Post

टीटी नगर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को दबोचा, 40 हजार का माल बरामद

Wed Oct 29 , 2025
भोपाल। टी टी नगर थाना पुलिस ने जल्द ही चोरी के एक मामले का खुलासा किया. बघेलखंड भवन के गोदाम से 6 गैस सिलेडंर, जिसमें 5 कमर्शियल और एक घरेलू सिलेण्डर के साथ ही एक तेल का डिब्बा, दो गैस भट्टी कुल मशरूका लगभग 40 हजार रूपये का बरामद किया […]

You May Like