
नयी दिल्ली 04 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “श्री ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। भारत-कोरिया गणराज्य विशेष रणनीतिक साझीदारी को और विस्तारित करने तथा मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा है।”
