चाकू के हमले से काटी नस, गला घोंटकर की हत्या, संदेही हिरासत में

जबलपुर: धनवंतरी नगर ए सेक्टर के पास युवक की हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ए सेक्टर में युवक की लाश पड़ी होने की सूचना स्थानीय पार्षद जीतू कटारे ने तत्काल पुलिस को दी और फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का मोबाइल, गमछा जप्त करते हुए प्रकरण की जांच शुरू की और लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी ने नवभारत को बताया कि एक संदेही आयुश को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है। श्री मरावी के अनुसार वारदात में दो युवक और भी शामिल हैं जिनके बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं। मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। जिसके परिवार में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक संदेही आयुश यादव निवासी सागर कॉलोनी धनवंतरी नगर को हिरासत में लिया है। मौके से मिले कुछ सीसी कैमरे की फुटेज से ये साफ हुआ कि आयुष ने ही सुरेन्द्र ठाकुर उर्फ च्यूइंगम बॉय के हाथ में पहले चाकू मारी और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आयुष ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
दोनों की थी आपस में दोस्ती
बताया जा रहा है कि सागर कॉलोनी निवासी आयुष यादव और सुरेंद्र आपस में गहरे दोस्त थे। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन चर्चाएं हैं कि सुरेंद्र, आयुष को बहुत परेशान करता था जिससे तंग होकर आयुष ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात भी आयुष और सुरेंद्र के बीच विवाद हुआ था।

Next Post

बिना पंजीयन एवं लाइसेंस के चल रहा था जनता पाइल्स क्लिनिक, हुआ सील

Sat May 23 , 2026
जबलपुर: स्वास्थ्य विभाग ने बिना वैध पंजीयन और लायसेंस के लेबर चौक स्नेहनगर में संचालित किये जा रहे जनता पाइल्स क्लिनिक को सील कर दिया है तथा विधिवत पंजीयन प्राप्त होने तक क्लिनिक को पूर्णत: बंद रखने के निर्देश दिए हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के […]

You May Like