सड़क हादसे में मौत के बाद मदद की गुहार, कलेक्ट्रेट पहुंची मृतक की पत्नी 

सिंगरौली। तेलाई मोड़ में बीते दिन शुक्रवार की शाम निजी कंपनी की बस से हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बालक राम सोनी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां आज दिन शनिवार को मृतक की पत्नी अपनी दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाती रही। हालांकि काफी देर इंतजार करने के बावजूद उनकी कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं मृतक की पत्नी गुंगी के साथ-साथ उसका मानसिक संतुलन भी विशेष तौर पर ठीक नही रहता है।

जानकारी के अनुसार मृतक बालक राम सोनी उम्र 45 पिता हीरालाल सोनी निवासी बीजपुर रोड गनियारी की बीते दिन शुक्रवार की शाम तेलाई मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह से सदमे में है। आज शनिवार को मृतक की पत्नी अपनी दोनों मासूम बेटियों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में रोते-बिलखते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे और अब उनके जाने के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी दो छोटी बच्चियां हैं और अब समझ नहीं आ रहा कि आगे जीवन कैसे चलेगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सोनी भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के उद्देश्य से उन्हें कलेक्टर से मिलाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। पीड़ि़त परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता कुछ हद तक कम हो सके।

Next Post

कॉलेज में रोजा इफ्तार पर बवाल, विहिप और बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Sat Mar 14 , 2026
भोपाल। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को आरडी मेमोरियल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया. कॉलेज में रोजा अफ्तारी कराने पर विरोध करते हुए यह प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कॉलेज के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की. हिंदू परिषद और बजरंग […]

You May Like