बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी, आशा कार्यकर्ता घायल

गुना: शहर के जज्जी बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज के पास बेकाबू बस ने मोटरसाइकिल सवार महिला आशा कार्यकर्ता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी सामने आई है कि फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगेश्री निवासी आशा कार्यकर्ता भारती लोधी अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरकारी काम से महिला बाल विकास कार्यालय आ रही थीं। वे आंगनवाड़ी बच्चों को पढ़ाने के लिए एलसीडी लेने शहर आ रही थीं। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल जज्जी बस स्टैंड के पास स्थित ओवरब्रिज पर पहुँची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहा रिश्तेदार बाल-बाल बच गया और सुरक्षित है, लेकिन भारती लोधी नीचे गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से बस लेकर रफूचक्कर हो गया।

Next Post

नशे से दूरी है जरूरी 2.0": राधिका पैलेस में नाटक के जरिए बच्चों को दिया गया नशा मुक्ति का संदेश,आईजी और डीआईजी शामिल

Wed Jul 29 , 2026
दमोह: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत मंगलवार को शहर के जबलपुर नाका स्थित राधिका पैलेस में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के नेतृत्व में यह शानदार कार्यक्रम आयोजित किया […]

You May Like