
रीवा। घर से जंगल में महुआ बिने गए भाई बहन की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिहा के डोडी जंगल की बताई गई है. घटना की सूचना पर मौके के पर पुलिस और प्रशासनिक हमला पहुंचा है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदिहा निवासी दादू कोल का बेटा राजन कोल और बेटी सविता कोल जंगल में शनिवार की सुबह महुआ बिने गए हुए थे. बताया गया है कि महुआ बिनने के दौरान ही अचानक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आए भाई-बहन की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. साथ में मौजूद अन्य लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस सहित प्रशासनिक कमला मौके पर पहुंचा है और दोनों के सबों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. बताया गया है कि दादू कोल की बेटी की शादी इसी माह के 30 तारीख को होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही बेटी की मौत हो गई और खुशियों के पहले ही घर में मातम छा गया है.
