क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा भील का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

इंदौर। राष्ट्र एवं धर्म के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान स्वतं त्रता सेनानी, जनजा ति सूर्य क्रांति जननायक टंट्या मामा भील का जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रातःकाल से ही कार्यक्रम स्थल टंट्या मामा भील चौराहा (भंवरकुआं) पर जनसमूह एकत्रित होना शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने टंट्या मामा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान, साहस एवं राष्ट्रभक्ति को याद किया और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

इस आयोजन में जनजाति विकास मंच के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम स्थल को भगवा ध्वज एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः देशभक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और टंट्या मामा को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमान पुष्पमित्र भार्गव जी(महापौर)उपस्थित रहे, बीजेपी पार्षद कृष्णवल्लभ सीमा डाबी, बाबा साहब अंबेडकर स्मारक समिति के सचिव राजेश वानखेड़े,

M A जनजाति ट्राइबल के प्रोफेसर श्रीमान सखाराम जी मुजाल्दे, प्रोफ़ेसर बंसल, श्रीमती बंसल, प्रोफेसर ठाकुर, विद्यार्थी एवं प्रोफेसर्स उपस्थित रहे, जनजाति विकास मंच से राधेश्याम जमाले, विक्रम मास्कोला, रूपसिंह भाई साहब, शंकर लाल कटारा,महेन्द्र, कारण भूरिया, थानसिंह, सोनल दरबार, आशीष कटारा,दुर्गेश, कृष्णा, अशोक बरिया, राकेश कटारा, कांतिलाल दबी दिनेश उपस्थित रहे ।

Next Post

कुंड में डूबने से युवती की मौत

Sat Apr 4 , 2026
सिंगरौली । जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी क्षेत्र में एक युवती की कुंड में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी युवक सुखलाल सिंह ने चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसकी बहन अनारकली बीते दिन शुक्रवार की सुबह करीब 11 […]

You May Like