
जबलपुर। किराये से कार लेकर वापस न करने वाले के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप सिंह शर्मा निवासी कमला नेहरू नगर ने लिखित शिकायत की कि उसकी सफेद कलर की हुण्डई वेन्यू कार गाडी क्रमांक एमपी 20 जेड के 3071 को शैल्वी अस्पताल के पास से अपने घर रीवा जाने का कहकर अजय चौरसिया निवासी कमला नेहरू नगर,सात दिन के लिये किराये से लेकर गया, जिसका किराया 15 हजार रूपये उसे दे गया था, लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी अजय चौरसिया उसकी कार वापस नहीं दे रहा है, न ही अजय चौरसिया फोन उठा रहा है ।
