
ग्वालियर। भारत देश को सनातन राष्ट्र बनाने की मांग करने वाले बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बाद एक और संत ने आवाज उठाई। अब मध्य प्रदेश का प्रमुख धाम पंडोखर सरकार के प्रमुख संत गुरूशरण महाराज ने मांग की है कि भारत की राजधानी दिल्ली की जगह अयोध्या की जानी चाहिए। हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर निकले पंडोखर सरकार पीठाधीश्वर संत गुरूशरण महाराज आज गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व में जब रामराज्य था, तब महाराज दशरथ जी चक्रवर्ती राजा हुआ करते थे। जब-जब कोई परिवर्तन भारत में आया तब-तब कोई राज्य की मांग हुई। रामराज्य की स्थापना की मांग हुई। हम तो चाहते हैं कि भारत की राजधानी दिल्ली को छोड़कर अयोध्या होनी चाहिए। जब भारत की राजधानी अयोध्या हो जाएगी तो अयोध्या का जो राज्यकाल का परिक्षेत्र था, सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक। भारत के समय अनुसार (टाइम टेबल) है। वह पूरी ही भारत भूमि है।
