पुतिन ने अमेरिका में नए राजदूत की नियुक्ति की

मॉस्को, 06 मार्च (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने श्री अलेक्जेंडर डार्चीव को अमेरिका में नया राजदूत नियुक्त किया है।

रूस के आधिकारिक पोर्टल पर गुरुवार को पोस्ट किये गये आदेश में यह जानकारी दी गयी।

श्री डार्चीव ने इससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय में उत्तरी अटलांटिक विभाग के निदेशक के रूप में कार्य किया था।

गत 18 फरवरी को रूस और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल ने द्विपक्षीय संबंधों और यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए रियाद में मुलाकात की। वार्ता के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने घोषणा की कि दोनों देश जल्द से जल्द अपने राजदूतों की नियुक्ति करने और लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक मुद्दों को हल करने पर सहमत हुए हैं। इसके बाद 27 फरवरी को रूसी और अमेरिकी राजनयिकों ने दोनों देश की राजधानी में अपने राजनयिक मिशनों के कामकाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इस्तांबुल में मुलाकात की।

Next Post

तीन अधिकारियों को नोटिस, एक निलंबित

Thu Mar 6 , 2025
सीहोर. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल वृत्त के उप महाप्रबंधक कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस और एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार उप महाप्रबंधक द्वारा भैरुंदा राजेश अग्रवाल, ललरिया वितरण केंद्र के मैनेजर सुशील वर्मा और लाड़कुई […]

You May Like