
भोपाल: दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से निर्वाचित कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को विशेष न्यायालय के फैसले के बाद अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा (पीसी एक्ट) सीबीआई-09 द्वारा प्रकरण क्रमांक SC/06/2025 में 2 अप्रैल 2026 को सुनाए गए निर्णय में उन्हें दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
न्यायालय के इस निर्णय के बाद सर्वोच्च न्यायालय के 10 जुलाई 2013 के आदेश के पालन में तथा संविधान के अनुच्छेद 191 (1)(c) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 के तहत राजेन्द्र भारती को उसी दिनांक से विधानसभा ने विधानसभा सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया हैं। इस कार्रवाई के चलते मध्यप्रदेश विधानसभा में दतिया सीट अब रिक्त हो गई है, जिससे आगामी समय में इस सीट पर उपचुनाव की स्थिति बनेगी।
Next Post
'मुंबई के विवियन रिचर्ड्स' कहे जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर अनिल गुरव का 61 वर्ष की आयु में निधन, सचिन तेंदुलकर ने उनके ही बल्ले से जड़ा था अपना पहला शतक
Fri Apr 3 , 2026
मुंबई | क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सीनियर और शानदार बल्लेबाज अनिल गुरव का 31 मार्च, 2026 को 61 वर्ष की आयु में नालासोपारा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। अनिल गुरव द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच रमाकांत आचरेकर के उन शुरुआती और सबसे प्रतिभाशाली शिष्यों […]

You May Like
-
1 month ago
दिनदहाड़े वकील की हत्या, भाई-भतीजे पर लगा आरोप