मुख्यमंत्री डॉ यादव आज त्योंथर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

रीवा:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 सितंबर को अपराह्न 1:10 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रवाना होकर अपराह्न 2 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव रीवा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा अपराह्न 2.05 बजे रवाना होकर अपराह्न 2:30 बजे त्योंथर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री त्योंथर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे रीवा आएंगे। तदुपरांत वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हो जाएंगे।

Next Post

मछंड में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri Sep 19 , 2025
भिंड: रौन थाना क्षेत्र के मछंड गांव में एक 45 साल के युवक ने अपने घर के कमरे में खुद को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर रौन पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। रौन पुलिस […]

You May Like

Play sound