मछंड में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिंड: रौन थाना क्षेत्र के मछंड गांव में एक 45 साल के युवक ने अपने घर के कमरे में खुद को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर रौन पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

रौन पुलिस के अनुसार मछंड निवासी सतेंद्र बौहरे पुत्र रामकुमार ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना रौन पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। सतेंद्र ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल यह पता नहीं चला है।

Next Post

शिवपुरी में वायरल फीवर फैला, रोज 1200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे

Fri Sep 19 , 2025
शिवपुरी: जिले में मौसम बदलने से इन दिनों जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज में वायरल फीवर, डायरिया व दमा के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि दोनों जगह हर रोज एक हजार से लेकर 1200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। दोनों जगह […]

You May Like